इंदौर पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, त्योहार और राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

त्योहार के दौरान जनता को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इससे शहर में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो सके।
इंदौर पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, त्योहार और राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर भर के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि यह बैठक आगामी त्योहार ईदमिलादुन्नबी, अनंत चतुर्दशी, विश्वकर्मा पूजा और राष्ट्रपति के आगमन को लेकर की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई है।

पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि ईदमिलादुन्नबी और अनंत चतुर्दशी जैसे बड़े त्योहार को देखते हुए बैठक बुलाई गई थी। त्योहार के दौरान जनता को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इससे शहर में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो सके। इसके अलावा, राष्ट्रपति 18 सितंबर को इंदौर आने वाली है। जिनके आगमन को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए जाएंगे।

ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने बताया कि शहर में 5 मिनी कंट्रोल रूम और एक बड़ा मेजर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। पूरे शहर में ड्रोन कैमरे की मदद से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की भारी बल तैनात रहेगी, ताकि कोई असामाजिक तत्व गलत गतिविधियों को अंजाम ना दे सके। साथ ही जनता से यह अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर फैलने वाले भ्रामक पोस्ट से सावधान रहे। अगर उन्हें अपने आसपास कुछ भी गलत नजर आता है, तो तुरंत इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन को दे। जिससे समय पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

[dgv_vimeo_video id=”1009598471″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews