
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जहां जनधन योजना के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इसे गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया गया है। जिसे जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। बता दें कि इनके खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसमें लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था।
मल्हारगंज का मामला
दरअसल, मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस ने 4 फरियादियों की शिकायत पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। फरियादियों ने बताया कि उन्होंने इंडसइंड बैंक में जनधन योजना खाता खुलवाया था, लेकिन बैंक कर्मचारी वरुण और जुबेर ने खाता खोलते समय खुद का मोबाइल नंबर डाला और इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मोहम्मद जुबेर और वरुण उसी बैंक के कर्मचारी हैं। जिन्होंने अकाउंट खोलते समय यह घपला किया और लाखों रुपये निकाल लिए।
तलाश जारी
इसकी जानकारी लगते ही फरियादियों ने मल्हारगंज पुलिस थाने में शिकायत की। फिलहाल, पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज लिया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”1002805101″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

