इंदौर पुलिस का रिकार्ड-ऑनलाइन फ्रॉड मामलों में एक माह में डेढ़ करोड़ से ज्यादा की राशि पीड़ितों को दिलवाई वापस

शेयर मार्केट मे निवेश के नाम पर ठगी करने वाले शातिर गिरोह के सरगना गिरफ्तार, सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने वड़नगर गुजरात से पकड़ा

INDORE NEWS : क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में आवेदकों को उनकी राशि सकुशल वापस करवाने में अब तक की सबसे प्रभावी कार्रवाई की गई है, इंदौर पुलिस ने सितंबर  2024 में 01 करोड 65 लाख से अधिक राशि आवेदकों को सकुशल वापस लौटाई है।

पुलिस ने दिखाई तत्परता 

इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले की पहचान कर विधिसंगत कार्रवाई करते हुये ऑनलाइन ठगी की शिकायतों में क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को लगाया गया है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित cyber helpline, citizen cop, NCRP पोर्टल आदि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन सेल द्वारा आवेदकों से फ्रॉड की सम्पूर्ण जानकारी लेकर त्वरित कार्यवाही कर आवेदकों के पैसे ठग से वापस कराने का कार्य निरंतर कर रही है।

ठगी के शिकार लोगों को मिली राशि वापस 

क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा कई वर्षो से लगातार आवेदकों के पैसे रिफंड कराए गए, जिनमें पूर्व के माह की रिफंड राशि की तुलना में सबसे अधिक राशि रिफंड कराई गई इसी अनुक्रम में वर्ष 2024 (सितंबर माह) में आवेदकों के 01 करोड 65 लाख से अधिक राशि सकुशल वापस कराई गई एवं आवेदकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए साइबर पाठशाला जैसे अभियान के माध्यम से लाखों लोगों को जागरूक किया गया है और ये अभियान निरंतर जारी है।

पुलिस की अपील 

आमजन को सूचित किया जाता है आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन की धोखा–धडी होने पर तत्काल क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन नं. 704912-4445, 1930/NCRP पोर्टल, आदि माध्यमों से शिकायत करे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews