
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें 16 तारीख को इंदौर के रीजनल पार्क में 16 साल की लड़की ने थाना राजेंद्र नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ छेड़छाड़ की घटना की घटना हुई थी। वहीं लड़की की मां के विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की की मां के साथ भी बदतमीजी की थी।
सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी हिरासत में
बता दें मां के साथ जा रही एक नाबालिग के साथ दो अपराधिक प्रवृत्ति के आरोपियों द्वारा सरे राह छेड़छाड़ की घटना और लड़की की मां के साथ बदतमीजी की थी। वहीं शिकायत के बाद राजेंद्र नगर, पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों को पहले ही चिन्हित कर लिया था। वहीं पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी के आधार पर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। साथ ही आरोपियों पर छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है।
[dgv_vimeo_video id=”896138404″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
