Indore News: सट्टा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 11 लाख से ज्यादा नकदी बरामद

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 419 और पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।
Indore

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस महकमे ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने एक घर में सट्टा खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों के पास से 11 लाख रूपए से ज्यादा की नकदी बरामद की है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मुखबिर से मिली सूचना

इंदौर के परदेशीपुरा थाना पुलिस को मुखबिर से सट्टे को लेकर सूचना मिली थी, जिसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त आईपीएस नरेंद्र रावत के दिशानिर्देश पर परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी के द्वारा एक टीम गठित कर मुखबिर की सूचना के आधार पर अशरफी कॉलोनी थाना खजराना में सलीम मंसूरी और उसके लड़के आलम मंसूरी के घर पर सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णा लालचंदानी द्वारा सर्च वारंट लेकर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस को 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल 11,77,500 रूपए नकदी जब्त की। साथ ही 8 मोबाइल फोन, 9 बंडल सट्टा रोल पर्ची जब्त की।

गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 419 और पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है। वहीं पकड़े गए आरोपियों में सलीम मंसूरी, आलम मंसूरी, रईस खां, इरफान पटेल, यूसुफ खान और मुनव्वर शामिल हैं। इंदौर में खेले जा रहे सट्टे को लेकर एसीपी परदेशीपुरा नरेंद्र रावत आईपीएस के नेतृत्व में थाना प्रभारी परदेशीपुरा पंकज द्विवेदी, उप निरीक्षक कमल रघुवंशी, मनीषा भिलाला सहायक उप निरीक्षक रेखा कनसिया समेत कई पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Indore

[dgv_vimeo_video id=”949245398″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews