इंदौर प्रेस क्लब और शंकरा आई सेंटर ने निकाली रैली, आंखों पर काली पट्टी बांधकर नेत्रदान के प्रति किया जागरूक

इंदौर प्रेस क्लब और शंकरा आई सेंटर ने निकाली रैली, आंखों पर काली पट्टी बांधकर नेत्रदान के प्रति किया जागरूक

Indore News : कांची कामाकोटी मेडीकल ट्रस्ट द्वारा संचालित शंकरा आई सेंटर, इंदौर प्रेस क्लब और डिवीजनल ऑप्थल्मोलॉजी सोसायटी द्वारा 38वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत महात्मा गांधी प्रतिमा रीगल चौराहे से इंदौर प्रेस क्लब तक नेत्रदान जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्टूडेंट्स और युवा हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर आंखों पर काली पट्टी बांधकर शामिल हुए। तख्तियों पर नेत्रदान करके किसी और के जीवन में रोशनी लाएं, अपनी दृष्टि से किसी का जीवन बदले, दृष्टि देने के लिए अपने नेत्रदान करें, दृष्टिहीन लोगों को दृष्टि उपहार देने में मदद करें, जीते जी रक्तदान, जाने के बाद नेत्रदान जैसे स्लोगन लिखे हुए थे।

वर्कशाप का हुआ आयोजन

बता दें कि इंदौर प्रेस क्लब में नेत्रदान और नेत्रों की सुरक्षा को लेकर एक वर्कशाप आयोजित की गई, जिसमें शंकरा आई बैंक के डॉ. अंकित देवकर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि शंकरा आई बैंक 2021 से नेत्रदान को लेकर कार्य कर रहा है और अभी तक लगभग 800 कॉर्निया संग्रहित किए हैं। शंकरा आई बैंक द्वारा 500 के करीब कॉर्निया का सफल प्रत्यारोपण भी किया गया है। वहीं, मुस्कान ग्रुप के जीतू बागानी ने कहा कि हमारी संस्था पिछले कई वर्षों से नेत्रदान के साथ ऑर्गन डोनेशन को लेकर कार्य कर रही है। इसको लेकर पहले बहुत सी भ्रांतियां थी और लोगों से भला-बुरा भी सुनना पड़ता था लेकिन अब शहर के लोग जागरूक हो रहे हैं।

शहर के नागरिक हैं जागरूक

इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा कि इंदौर शहर के नागरिक जागरूक हैं, नेत्रदान में हम नंबर वन क्यों नहीं हो सकते हैं। इसके लिए हमें समाज में थोड़ी मेहनत करना पड़ेगी और उन्हें जागरूक करना होगा। संस्था दिव्य सारथी के सुभाष पालीवाल ने कहा कि नेत्रदान को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाकर ही हम कई लोगों की जिंदगी में उजाला या रोशनी ला सकते हैं। रैली में दधीचि मिशन के नंदकिशोर व्यास, महू के दाजी ट्रस्ट के सत्यनारायण पटेल, शंकरा आई बैंक के निदेशक संतोष मुछाल, ऑप्थलमोलॉजी सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. किशन वर्मा, सचिव डॉ. अंशु खरे ने भी संबोधित किया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews