Indore: पुलिस ऑफिसर के बेटे की घिनौनी करतूत, बेहोश कर महिला से किया दुष्कर्म

bhopal

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) में दो बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया। इतना ही नहीं ब्लैकमेल करने के लिए उसने वीडियो भी बना लिए और लंबे समय तक परेशान करता रहा। परेशान होकर महिला ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस दुष्कर्म की घटना को पुलिस ऑफिसर के बेटे ने अंजाम दिया है। महिला को ब्लैकमेल करते समय आरोपी यही कहता था कि मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा मेरा बाप पुलिस में है। महिला के साथ उसका पति और बच्चे इतने ज्यादा परेशान हो गए थे कि अपनी जिंदगी खत्म करने के बारे में सोच रहे थे। रिश्तेदारों की समझाइश के बाद पुलिस के पास पहुंचकर जैसे-तैसे ऑफिसर के उस बेटे पर मुकदमा दर्ज करवाया गया।

महिला ने बताया कि वह जबलपुर की है और उसकी शादी इंदौर में हुई है। काम के सिलसिले में उसके पति अक्सर बाहर रहते हैं और अपने दो बच्चों के साथ वो घर पर ही रहती है। आरोपी के साथ महिला की दोस्ती टेलीग्राम के जरिए हुई थी, वो इंदौर के ही सीआरपी लाइन का निवासी है। पहले तो दोनों के बीच सामान्य दोस्ती चलती रही लेकिन 31 दिसंबर 2021 को आरोपी गलत नियत से महिला के घर पहुंचा। उस वक्त महिला के पति घर पर मौजूद नहीं थे और महिला अपने दोनों बच्चों के साथ अकेली थी।

Must Read- रेलवे ट्रैक के पास खड़ी वेन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कड़ी मशक्कत से लोगों ने किया काबू

विकास नाम का ये युवक केक और कोल्ड्रिंक्स लेकर पहुंचा जिसे खाने के बाद दोनों बच्चे बेहोश हो गए और महिला को भी मदहोशी छाने लगी। बेहोशी की हालत में युवक ने महिला के साथ गलत संबंध बनाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। होश में आने पर जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो दिखा कर उसे ब्लैकमेल किया। हर बार वीडियो दिखाकर वो उसके साथ ज्यादती करता रहा।

महिला ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी, जब पति ने विकास को समझाने की कोशिश की तो वह उसे भी धमकाने लगा। आरोपी, दंपति को उनके दोनों बच्चों को मार डालने की धमकी देता था। धमकियों से डरकर महिला ने अपनी मां को साथ रहने के लिए बुलाया। लेकिन विकास लगातार उन्हें परेशान कर रहा था। मोबाइल नंबर बदल लेने और घर बदलने के बावजूद भी वह लगातार परिवार को परेशान कर रहा था।

Must Read- भारत की नारी शक्ति को Anand Mahindra ने किया सलाम, वायरल हुआ ट्वीट

विकास की हरकतों से परेशान महिला और पति ने इस बारे में अपने रिश्तेदारों से बातचीत की और फिर हिम्मत करके पुलिस में शिकायत करने की सोची। थाने पर पहुंचने के बाद पुलिस ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया और उन्हें देर रात तक थाने में बैठाए रखा। इसके बाद आरोपी युवक के पिता ने वहां पहुंचकर समझौते के लिए दबाव बनाया। धमकियों से ना डरकर दंपत्ति ने वकील की मदद से विकास के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद विकास को गिरफ्तार कर कोर्ट ले जाया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews