इंदौर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सीएम यादव को लिखा पत्र, चेकपोस्ट पर अवैध वसूली रोकने की उठाई मांग

MP transport department

Indore News : इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर चेकपोस्ट पर अवैध वसूली रोकने की मांग उठाई है। बता दें कि पिछले 4-5 सालों से परिवहन चेकपोस्ट पर लगातार भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिसके कारण परिवहन व्यापार की कमर टूटती जा रही है और मध्य प्रदेश देश में बदनाम हो रहा है। कई वाहन मालिक एवं ट्रांसपोर्टर राज्य में बिना प्रवेश किए ही बाहर बायपास बनाकर वाहन परिवहन कर लेते हैं, जिससे प्रदेश को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। साथ ही हाइवे किनारे व्यापार करने वालों को भी नुकसान हो रहा है।

पीएम मोदी का भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का सपना करें साकार

आगे पत्र में लिखकर सीएम यादव से मांग की गई कि अब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के साथ ही रामराज युग भी आ गया है। वहीं, पीएम मोदी का भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का सपना साकार करने की जिम्मेदारी अब आपके कंधों पर है। इसलिए मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश को परिवहन चेकपोस्ट मुक्त कर राहत प्रदान करें और प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews