इंदौर: पहले सिर पर किया वार, फिर साड़ी से दबाया गला.. पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, जानें क्या रही वजह

इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
Indore Crime News

इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में बीती रात घरेलू विवाद के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति शराब के नशे में अक्सर पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। इसी घरेलू विवाद के दौरान पत्नी ने पति पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान पत्नी ने पहले भारी वस्तु से पति के सिर पर वार किया और इसके बाद साड़ी से उसका गला दबा दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में संतोष डाबर की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, संतोष रोज शराब के नशे में घर आता था और पत्नी एवं बच्चों के साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं.. वह अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। पुलिस ने बताया कि बीती रात भी संतोष शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई।

भारी वस्तु से सिर पर किया वार, फिर साड़ी से गला दबाया

इसी दौरान, पत्नी ने गुस्से में आकर भारी वस्तु से पति संतोष के सिर पर वार कर दिया। फिर साड़ी से उनका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया एवं पत्नी को हिरासत में लिया है।

पूछताछ में आरोपी पत्नी ने हत्या की बात कबूली

जब पुलिस ने आरोपी पत्नी से पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी की हत्या के आरोप को कबूल लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews