
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
IPL 2024 : इन दिनों देशभर में IPL की धूम देखने को मिल रही है। क्रिकेट प्रेमियों में उनकी फेवरेट टीम को लेकर अलग ही उत्सुकता है। वहीं, मैच पर सट्टा लगाने वालों की भी कमी नहीं है। आएदिन कहीं-ना-कहीं पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच और अन्नपूर्णा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 9 मोबाइल, 9 सिम , 1 लेपटॉप, 1 टीवी, जियो का वाईफाई, 1 कीबोर्ड, माउस, मोबाइल स्टैंड सहित लाखों रुपये का सट्टा का हिसाब का लेखा-जोखा बरामद किया गया है।
सुदामा नगर का मामला
दरअसल, मामला अन्नपूर्णा क्षेत्र के सुदामा नगर का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि IPL 2024 क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच और थाना अन्नपूर्णा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी, जहां एक मकान में व्यक्ति लैपटॉप पर मोबाइल के माध्यम से राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहा था। जिसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। जिसपर अपराध धारा 3 / 4 पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट 1976 का अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान धीरेन्द्र पिता राजेन्द्र सोनी उम्र 33 वर्ष के रुप में की गई है जोकि 144 बी सुदामा नगर, इंदौर का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने मकान से ही क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा इंटरनेट के माध्यम से मोबाइल पर ID बनाकर संचालित कर रहा था। वहीं, बरामद सिमों के बारे में पुछने पर उसने कोई उचित जवाब नहीं दिया। साथ ही बताया कि इन पैसों का हिसाब आरोपी की गोपुर चौराहा पर स्थित कपडे की दुकान पर होता था।
कार्रवाई जारी
बता दें कि इंदौर कमिश्नरेट में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधिया संचालित करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा लगातार ऐसे मामलों में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपियों को पकड़ने में सफलता भी पा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

