IPL पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे 7 सटोरिये गिरफ्तार, दुबई तक फैला नेटवर्क, दिल्ली में बैठा सरगना चला रहा इंटरनेशनल गिरोह

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन और हिसाब का रजिस्टर जब्त किया है , पूछताछ पर म्यूल खातों के होने की जानकारी भी सामने आई जिसमें करोड़ों रुपये के ट्रांजिक्शन की बात आरोपियों ने स्वीकार की है।
Seven bookies arrested in Indore betting online on IPL

Seven bookies arrested in Indore betting online on IPL

इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्यवाही करते हुए IPL क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 7 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, शुरूआती जानकारी में सामने आया है कि ये एक इंटर नेशनल गिरोह है इसका नेटवर्क दुबई तक फैला, दिल्ली में बैठा सरगना इस गिरोह को ऑपरेट कर रहा है, पुलिस को आरोपियों के म्यूल खातों और उसमें करोड़ों रुपये के हिसाब की भी जानकारी मिली है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर मीना चौहान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आईपीएल मैचों पर इन दिनों सट्टे का गैरकानूनी धंधा करने वाले गिरोह सक्रिय हैं इंदौर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर ऐसे गिरोहों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया है और इसी का परिणाम ये हुआ कि बीती रात एक इंटरनेशनल गिरोह के 7 सटोरिये पकड़ में आये हैं।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने ऊषा नगर स्थित साईं नयन अपार्टमेंट के फ़्लैट नंबर 102 में छापा मारा और वहां चल रहे सट्टे के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की, पुलिस को यहाँ 7 युवक मिले जो एप के माध्यम से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे।

म्यूल खाते और करोड़ों रुपये का ट्रांजिक्शन मिला 

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन और हिसाब का रजिस्टर जब्त किया है , पूछताछ पर म्यूल खातों के होने की जानकारी भी सामने आई जिसमें करोड़ों रुपये के ट्रांजिक्शन की बात आरोपियों ने स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी शिवपुरी जिले के रहने वाले हैं और इंदौर में आकर सट्टे का कारोबार कर रहे थे।

सरगना शशांक दिल्ली से चला रहा गिरोह 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में बैठा सरगना शशांक अग्रवाल गिरोह संचालित कर रहा था, इंदौर में फ़्लैट में  मुकेश,  निखिल, जतिन, शुभम, प्रियांश और अर्पित  लोगों को ऑनलाइन एप पर सट्टा खिलाते थे। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर मीना चौहान एन बताया कि इस मामले में फ़्लैट मालिक को भी आरोपी बनाया जा रहा है आखिर उसकी भी जवाबदारी है कि उसने जसी एकीराए पर फ़्लैट दिया है वो लोग कौन है और वहां क्या हो रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews