150 करोड़ की लागत से तैयार होगा फूड पार्क, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोज़गार: हरसिमरत कौर

150 करोड़ की लागत से तैयार होगा फूड पार्क, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोज़गार: हरसिमरत कौर

इंदौर/देवास। आकाश धौलपुरे। 

गुरुवार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल देवास जिले के बींजाना पहुंची। मेगा फूड पार्क के शुभारंभ अवसर पर पहुंची केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी की योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे 5 हजार नौकरियों के सृजन होगा वही उन्होंने पार्क को किसान हितैषी पार्क बताया। 

इस अवसर पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रामेश्वर तेली साथ ही देवास सांसद महेंद्र सोलंकी, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, देवास विधायक गायत्री राजे पवार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर द्वारा सर्वप्रथम सभी अतिथियों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री सहित सभी मुख्य अतिथियों ने फूड पार्क के बारे में चर्चा की और किसान हितैषी पार्क बताया। पूरे कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री कौर सहित मुख्य अतिथियों ने पार्क का अवलोकन किया और सराहना भी करते नजर आए। लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से बने मेगा फूड पार्क से लगभग 5 हजार रोजगार के अवसर स्थानीय लोगों को प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को मजबूती प्रदान करने की दिशा में लगातार अग्रसर है ताकि कृषि क्षेत्र का तेजी से विकास हो सके और यह किसानों की आय दुगनी करने में बड़ा योगदान दे सके।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews