Indore News: पुलिस अफसरों की पत्नियों का करवा चौथ सेलिब्रेशन, एक जैसा श्रृंगार और पोशाक रहा आकर्षण का केंद्र

Indore News: पुलिस अफसरों की पत्नियों का करवा चौथ सेलिब्रेशन, एक जैसा श्रृंगार और पोशाक रहा आकर्षण का केंद्र

Karva Chauth Celebration Indore : करवा चौथ पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चौथी तिथि को मनाया जाता है, जो अक्टूबर या नवम्बर महीने में होती है। बता दें कि यह विशेष रूप से पूर्वी भारतीय राज्यों जैसे कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में मनाया जाता है। इस दिन स्त्री अपने पति के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करती है और इस दिन उनकी लंबी आयु के लिए उपवास रखती है। स्त्रियाँ सुंदर साड़ियाँ, मेहंदी और श्रृंगार करती हैं। पूजा के दौरान व्रत के नियमों का पालन करती हैं। यह पर्व पति-पत्नी के बंधन को मजबूत करने का दिन माना जाता है।

करवा चौथ किया सेलिब्रेट

इसी कड़ी में इंदौर के एक निजी होटल में पुलिस अफसरों की पत्नियों ने करवा चौथ सेलिब्रेट किया। दरअसल, अभी चुनाव की वजह से सभी पुलिस अफसरों की छुट्टी पर पाबंदी है। जिसके कारण उनकी पत्नियों ने मिलकर करवा चौथ मनाया, जिसमें सभी महिलाएं सोलह शृंगार में आयी थी। सभी ने अपने प्रियतम के लिए गीत सजना है मुझे सजना के लिए, मेरी बिंदिया तेरी निंदिया ना उड़ा दे तो कहना, ना कजरे की धार ना मोतियो के हार ना कोई किया शृंगार फिर भी कितनी सुंदर हो, नैना में काजल है, पायलिया झन से झनक गई, मेरे हथों में 9-9 चुड़िया है, मुझे नौलाख माँगा दे रे.. जैसे गानें गाए। साथ ही पारंपरिक वेशभूषा में रैंप वॉक और नृत्य कर प्राइज्स भी जीते। बता दें कि ग्रुप की प्रीसेडेंट सुनंदा यादव और होस्ट्स मनीषा चौधरी, मधू शर्मा, सीमा पाठक और टीना क़ाज़ी एक जैसी पोशाक में आकर्षक का केंद्र बिंदु रहीं।

[dgv_vimeo_video id=”880076491″]

करवा चौथ पूजा विधि

  • सुबह से ही स्त्रियाँ सुंदर साड़ियाँ पहनती हैं और श्रृंगार करती हैं। वे अपने हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं।
  • महिलाएं सुबह उठकर व्रत की शुरुआत करती हैं और व्रत के पूर्ण होने तक कुछ नहीं खाती हैं।
  • पूजा की तैयारी करते समय स्त्री एक थाली तैयार करती है, जिसमें मिठाई, फल, दीपक, कुमकुम, अक्षत, कलश और श्रृंगार सामग्री होती है।
  • जिसके बाद वो देवी करवा को पूजती हैं।
  • साथ ही स्त्री अपने पति की पूजा भी करती हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।
  • पूजा के बाद स्त्री अपने पति के हाथ से पानी पीती हैं।
  • फिर पति अपनी पत्नी को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हैं और अपने हाथों से मिठाई खिलाते हैं।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews