इंदौर में मकान मालिक ने किराएदार के साथ मिलकर कराई खुद की कार चोरी, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

arrest

Indore News : इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि केस में मकान मालिक अपने पूर्व किराएदार के साथ मिलकर वाहन की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पूरे मामले में पुलिस ने देवास जिले से चोरी हुआ चार पहिया वाहन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश किया। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार भी किया गया है। आइए विस्तार से जानें…

एसीपी ने दी जानकारी

पूरी घटना को विस्तार से एसीपी आशीष पटेल ने बताया कि आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले संतोष मौर्य के वहां से एक चार पहिया वाहन चोरी हो गया था। जिसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई थी। शिकायत के आधार पर तमाम सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष के आधार पर पुलिस ने देवास जिले से दो युवकों को पकड़ा है।

[dgv_vimeo_video id=”882027024″]

गाड़ी जब्त

जिनकी पहचान रितिक और गोलू के रुप में की गई है। जिनसे पूछताछ में बताया गया कि दोनों ने बताया कि वो ऑटो रिक्शा से वहां की चोरी करने पहुंचे थे। जिसके बाद रात में उन्होंने वाहन चोरी की और वहां से फरार हो गए। वहीं, जांच-पड़ताल में पता लगा कि गाड़ी किसने ओर कैसे चोरी की है। फिलहाल, पुलिस की विशेष टीम द्वारा शहर के बाहर से गाड़ी जब्त कर ली है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews