
इंदौर,आकाश धोलपुरे। 10 हजार का इनामी बदमाश जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर अन्य कुख्यात बदमाशों को सीधे चैलेंज कर लोगो मे खौंफ पैदा करने की कोशिश करता है। हाल ही में उसने लिस्टेड बदमाश सलमान लाला को अलग अंदाज में चैलेंज भी दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वही अब एहसान उर्फ भय्यू सुरीला (bhaiyyu surila) के सुर पुलिस गिरफ्त में आने के बाद बदल गए है।
यह भी पढ़े…पेंशनर्स के पेंशन पर बड़ी अपडेट, जल्द होगा भुगतान, मंत्रालय ने बैंकों को जारी किया आदेश
दरअसल, इंदौर के खजराना क्षेत्र के एक इलाके में अपनी दहशत को बरकरार रखने के उद्देश्य से भय्यू सुरीला गुरुवार रात को पहुंचा था लेकिन कई मामलों में फरार चल रहे लिस्टेड गुंडे की जानकारी मुखबिर ने पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गुरुवार रात को ही खजराना में उसका जुलूस निकाल दिया। इस दौरान, अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है और लोगो से वो कहता नजर आया कि कोई भी अपराध न करे नही तो मेरे जैसे हाल हो जाएंगे।
[dgv_vimeo_video id=”709527910″]
यह भी पढ़े…कटरा में यात्री बस में लगी भीषण आग, 4 की मौत, 20 यात्री घायल
बताया जा रहा है कि भय्यू सुरीला पर न सिर्फ इंदौर बल्कि उज्जैन सहित अन्य जिलों में 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित कर रखा था। वही हाल ही में उसने खजराना थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर उसके घर से नगदी और आभूषण चुरा लिए थे।
[dgv_vimeo_video id=”709528068″]
डीएसपी संपत्त उपाध्याय ने बताया कि लिस्टेड बदमाश भय्यू सुरीला आदतन अपराधी है और वह जेल भी जा चुका है लेकिन छूटने के बाद वापस वह अपराध की दुनिया में अपना मुकाम ढूंढने की कोशिश में लगा रहता है। वही पुलिस गुंडे भय्यू सुरीला पर अब रासुका के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल, पुलिस भय्यू सुरीला के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि उस पर अन्य मामलों में भी कार्रवाई की जा सके।
[dgv_vimeo_video id=”709527631″]
