Lok Sabha Elections 2024: शहर में नामांकन के पहले कैश लाने, ले जाने पर रोक नहीं, आदर्श आचार संहिता को लेकर कलेक्टर ने दी अहम जानकारी

Lok Sabha Elections 2024: शहर में नामांकन के पहले कैश लाने, ले जाने पर रोक नहीं, आदर्श आचार संहिता को लेकर कलेक्टर ने दी अहम जानकारी

Lok Sabha Elections 2024: इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि किसी भी तरह की कैश लाने ले जाने की पाबंदी का निर्णय अभी तक निर्वाचन आयोग से नहीं आया है, इसलिए नामांकन तक व्यापारियों को कोई परेशानी नहीं होगी। दरअसल कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि नामांकन के बाद सीएसटी दलों का गठन होगा, इसके बाद ही उन्हें विशेष निर्देश जारी किए जाएंगे।

हालांकि इस दौरान कलेक्टर द्वारा यह भी साफ कर दिया गया है की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही चुनाव में 50 हजार या उससे अधिक कैश लाने ले जाने पर उसके प्रमाण भी देने होंगे।

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए इंफोर्समेंट एजेंसियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने शराब पिलाने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग को भी गतिशील कार्रवाई करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि व्यवसायों और बैंकों में भी निगरानी बढ़ाई जाए। ताकि किसी भी प्रकार का कोई उल्लंघन न हो।

चुनाव आयोग के आब्जर्वर आएंगे जल्द:

इसके साथ जानकारी मिली है की अप्रैल के पहले ही चुनाव आयोग के आब्जर्वर आ जाएंगे और इंदौर-उज्जैन संभाग की समीक्षा करेंगे, इस बीच अलग-अलग विभागों को अपनी कार्रवाई दिखानी होगी। वहीं इस संदर्भ में कलेक्टर ने सभी एजेंसियों से सतत निगरानी की जरूरत बताई है। हालांकि मतदान बिना लोभ एवं भय के किया जा सके इसके लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

वहीं जानकारी देते हुए शहर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया की इस दौरान एयरपोर्ट पर भी विशेष निगरानी की जाएगी। किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित सामान लाने ले जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बैंकों में दस लाख रुपए से अधिक के लेन-देन पर भी पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews