इंदौर: विद्युत वितरण कंपनी के एमडी अमित तोमर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- उपभोक्ता सेवा समय पर कराएं उपलब्ध

Madhya Pradesh

Indore News: मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) अमित तोमर ने सोमवार को मुख्यालय स्थित सभागार में अधिकारियों की मीटिंग की। इस दौरान एमडी तोमर ने अधिकारियों को बड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी क्षेत्र के सभी 15 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के कार्य समय पर किए जाए। इंदौर शहर में इस योजना के तहत पहला ग्रिड बिलावली क्षेत्र में इसी महीने के अंत तक ऊर्जीकृत करने के सघन प्रयास जारी हैं।

एमडी अमित तोमर ने सभागार में अधिकारियों की मिटिंग में कहा कि गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति एवं समय पर राजस्व संग्रहण प्राथमिकता है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जाए। एमडी तोमर ने ट्रांसफार्मर का फेल रेट घटाने, विभागीय कार्यों में समय पालन, उपभोक्ता सेवा समय पर उपलब्ध कराने आदि विषयों पर भी बात की। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक रिंकेश वैश्य, निदेशक पुनीत दुबे, कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Indore

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews