Indore News: डकैती के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, सामान जब्त, अन्य की तलाश जारी

Indore

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां 23 फरवरी की तारीख को देर रात लंदन विला कॉलोनी में दरवाज़े को तोड़कर चार अज्ञात बदमाशों ने फरियादी पुष्पेंद्र सिंह के साथ मारपीट करने के साथ परिवार को डरा धमका कर नकदी और रुपए लूटने की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही लूट की घटना के बाद आरोपियों ने फरियादी के होंडा सिटी कार को भी ले भागे थे। वहीं घटना में शामिल आरोपी को पुलिस ने इंदौर सहित धार, झाबुआ, अलीराजपुर पुलिस के आपसी समन्वय और 6 दिन के संगठनात्मक सार्थक प्रयासों के बाद अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की पूछताछ जारी

पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को डकैती के दौरान चुराए गए चेक ड्राफ्ट क्रेडिट कार्ड जब्त किया। वहीं चोरी की गई कार को पहले ही काली देवी क्षेत्र थाना अलीराजपुर थाना जब्त कर लिया था। वहीं पुलिस के मुताबिक 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद आरोपी तक पहुंची। पुलिस को घटना के बाद फरियादी की लूटी हुई कार अलीराजपुर के पास मिलने के बाद से ही पुलिस ने अपनी दिशा तय करते हुए धार झाबुआ और अलीराजपुर की पुलिस से संपर्क करते हुए इलाके में आरोपियों की तलाश कर रही थी। वहीं पकड़े गए आरोपी का नाम सेमला पिता बदन सिंह उम्र 26 साल निवासी कदवाल थाना बोरी जिला अलीराजपुर है। आरोपी को लेकर डीसीपी पंकज पांडे ने यह भी खुलासा किया कि आरोपियों की संख्या 4 से 5 हो सकती है। हालांकि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस रिमांड लेकर डकैती में शामिल अन्य साथियों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”918347883″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews