इंदौर में भारत बंद का मिला जुला असर, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी अलर्ट पर

इंदौर में भारत बंद का मिला जुला असर, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी अलर्ट पर

इंदौर। आकाश धोलपुरे।

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए कानून का विरोध प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी जारी है गौरतलब है कि सीए, एनआरसी के विरोध स्वरूप भारत बंद का ऐलान कई पार्टियों ने किया था। भारत बंद को लेकर इंदौर में भी बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला बंद को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से अलसुबह से ही पूरे शहर में पर्याप्त पुलिस बल नजर आया और अभी तक बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है। 29 जनवरी को सीएए और एनआरसी के विरोध में भारत बंद के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी हो गई थी हालांकि एजुकेशन हब इंदौर में बंद के दौरान जब हमारी टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया था। बंद का असर खासतौर से मुस्लिम बहुल इलाकों में नजर आया और जहाँ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी दिखाई दिया। बंद को लेकर कई तरह की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर जारी रही लेकिन इन सभी अफवाहों पर इंदौर डीआईजी रुचि वर्धन मिश्र कहा कि पूरे शहर में पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है और हुड़दंगियों से निपटने का पूरा इंतजाम इंदौर पुलिस ने कर रखा है। कुल मिलाकर सीएए और एनआरसी के किए गए बंद का मिलाजुला असर इंदौर में नज़र आया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews