
Indore News : इंदौर जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। जिसका एक ताजा उदाहरण आज ही बाणगंगा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां हथियार बंद नकाबपोश बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। वहीं, घटना के शिकायत परिजनों ने थाने में करवाई है। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशो की तलाश कर रही है। आइए जानते हैं विस्तार से…
कालिंदी गोल्ड कालोनी का मामला
दरअसल, मामला कालिंदी गोल्ड कालोनी का है। जब यहां रहने वाले इंडियन ऑयल डिपो के मैनेजर को लुटेरों ने अपना निशाना बनाया। हथियार बंद नकाबपोश बदमाश सुबह 4 बजे डिपो मैनेजर पुष्पेंद्र के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और डरा-धमकाकर गले से चैन, अंगूठी, कैश समेत और सोने-चांदी के जेवर लूटे और जाते समय बदमाश होंडा सिटी कार भी अपने साथ ले गए। सीसीटीवी में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बदमाशों ने धारदार हथियार परिजनों डराया। जिसके बाद इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
[dgv_vimeo_video id=”915883703″]
एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात
पुलिस द्वारा टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगें। पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत लिखवाने के बाद तत्काल ही मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है- राम स्नेही मिश्र, एडिशनल डीसीपी
[dgv_vimeo_video id=”915882087″]
एक सप्ताह में हुई दूसरी डकैती
गौरतलब है कि कनाडिया में कुछ दिन पहले ही डकैती हुई थी, जिसमें पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है तो वहीं अब ह दूसरी डकैती है। बता दें कि कल ही पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली थी और अपराधों पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए थे। फिलहाल, पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों के टोल नाको पर नजर है। साथ ही पुलिस अपराधियों तक पहुंचने का हर प्रयास कर रही है।
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

