इंदौर में 22 जनवरी को ये दुकानें पूरी तरह रहेगी बंद, महापौर ने जारी किए निर्देश

इंदौर में 22 जनवरी को ये दुकानें पूरी तरह रहेगी बंद, महापौर ने जारी किए निर्देश

Indore News : भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में 22 जनवरी का काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि इस दिन अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए लगभग सभी खास मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। इस दिन को लेकर पुलिस, प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही तैयारियां जोरों पर है। पूरे शहर को लाइट्स से सजाया जा रहा है।

महापौर ने जारी किए निर्देश

वहीं, इंदौर में भी इस दिन को खास बनाने की सारी तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस दिन शहर में सभी मांस-मटन की दुकाने बंद रहेगी। बता दें कि 22 जनवरी को भगवान श्रीराम अयोध्या स्थित अपने राजमहल में बिराजेंगे। जिसको RSS और भाजपा पूरे देश में इसे त्योहार की तरह मना रहे हैं।

राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने की अपील

इसके पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी व्यापारिक संस्थानों, मॉल्स से आग्रह कर राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने की अपील की है। जिसको अधिकांश ने सहर्ष स्वीकार किया है। दरअसल, पिछले दिनों एक संगठन ने महापौर से 22 फरवरी को रामलीला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मांस-मटन की दुकान बंद करवाने का आग्रह किया था। जिसपर गौर फरमाते हुए यह निर्देश जारी किया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews