मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने इंदौर में समय के अनुरूप नई उद्योग नीति लाने का किया वादा

मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने  इंदौर में समय के अनुरूप नई उद्योग नीति लाने का किया वादा

इंदौर, आकाश धोलपुरे| इंदौर (Indore) में शुक्रवार को मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा (Omprakash Saklecha) ने उद्योगपतियों के साथ आई टी सेक्टर के जानकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कोविड काल के मुश्किल भरे दौर में आई टी सेक्टर (IT Sector) पर प्रभावों को लेकर पूछे गए सवालों के जबाव भी दिये।

इंदौर में मीडिया से चर्चा कर उन्होंने बताया कि कैबिनेट बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में उद्योगों से जुड़े लोगों का मूवमेंट 24 घण्टे सातो दिन तक कर सकता है और उन पर कर्फ्यू के दौरान कोई भी प्रतिबंध नही है। वही मंत्री सकलेचा ने बताया कि प्रदेश के अलग अलग शहरों मे तेजी से आईटी पार्क विकसित किये जा रही है।प्रदेश के जबलपुर में आईटी पार्क बन चुका और ग्वालियर में जल्द ही आई टी पार्क विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना ने ये बताया है कि टियर 2 और टियर 3 सिटी में भी आईटी की ग्रोथ हो।

मंत्री ने कहा कि जहां हाइली डेनसिटी वाला एरिया था वहां कोरोना तेजी से फैला और जहां कम थी वहां कम फैला। वही उन्होंने इंडस्ट्री में एग्जिट पॉलिसी को सही मानते हुए कहा कि जल्द ही वर्तमान की जरूरत के अनुरूप जल्द उद्योग में एग्जिट पॉलिसी लागू की जाएगी। दिसम्बर माह में प्रदेश में नई उद्योग नीति लाने का भरोसा दिलाते हुए मंत्री सकलेचा ने उद्यमियों का विश्वास भी बढ़ाया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews