
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में छेड़खानी का एक मामला सामने आया है। जहां राह चलते एक नाबालिग को छेड़ने और पीड़िता की मां के विरोध करने के बाद उसके साथ भी हाथापाई करने का एक मामला इंदौर के राजेंद्र नगर में दर्ज हुआ है। राजेंद्र नगर पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर पास्को एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की विवेचना में लिया है।
ये है पूरा मामला
इंदौर के राजेंद्र नगर में छेड़छाड़ और हाथापाई करने के मामले को लेकर इलाके के वरिष्ठ अधिकारी आलोक शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए छेड़छाड़ की एक घटना को लेकर कहा कि स्कॉर्पियो गाड़ी में आए दो अज्ञात बदमाशों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की और पीड़िता की मां के विरोध करने पर उससे भी हाथापाई की। घटना के बाद पीड़िता और उसकी मां ने थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और उम्मीद की जा सकती है कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों ही आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
एसपी राजेंद्र नगर ने कही यह बात
पुलिस विवेचना के दौरान गाड़ी का नंबर और अन्य से सबूत हाथ लगे हैं। प्रारंभिक तौर पर जिससे आरोपियों की पुष्टि हो चुकी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचेगी। पुलिस और उनके किए की सजा उनको दी जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”895520533″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
