कैलाश विजयवर्गीय बोले- जहां 51% महिलाएं हस्ताक्षर कर देंगी वहां की शराब दुकान बंद करवा दूंगा

MP Election 2023

MP Election 2023 :  मप्र विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेजी पकड़ रहा है, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वे हमेशा से नशे के खिलाफ रहे हैं, और जिस क्षेत्र में 51% महिलाएं हस्ताक्षर कर आवेदन देंगी वहां की कलारी (शराब दुकान) बंद करवा दी जाएगी, विपक्ष पर निशाना सधते हुए उन्होंने कहा कि डरती पॉलिटिक्स करने वालों को जनता सबक सिखाएगी, हम चुनाव नहीं जनता का दिल जीतते हैं।

नशे की सप्लाई करने वालों की चैन को नेस्तनाबूत कर दूंगा 

भारतीय जनता पार्टी ने कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर 1 विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है, अपने जनसंपर्क के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ मैं हमेशा से प्रशासन को सचेत करता रहा हूं। अभी मैं जिस भी जगह जा रहा हूं महिलाए कह रही हैं कि बहुत सारी शराब दुकान खुल गई है,  इसलिए जिस क्षेत्र में मेरे जीतने के बाद 51% महिलाएं हस्ताक्षर कर के देंगी, वहां की शराब दुकान मैं बंद करवा दूंगा। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं नशे के सख्त खिलाफ हूँ , विशेष कर ब्राउन शुगर, नाइट्रा इसका तो मैं जबरदस्त विरोधी हूँ, इनको बेचने, सप्लाई करने वालों और इनकी सप्लाई चैन को नेस्तनाबूत कर दूंगा।

मैंने इंदौर की जनता का दिल जीता है : कैलाश 

हर दिन रोड शो में जनता के मिल रहे अपार समर्थन को लेकर कहा कि यह जनता का प्रेम और आशीर्वाद है, इसका मतलब है कि जनता की अपेक्षाएं, आशाएं और विश्वास मुझसे बहुत है। मेरी भी जिम्मेदारी है कि मुझे जनता ने जो प्रेम दिया है, उस प्रेम के अनुरूप यहां पर विकास करके दूं। चुनाव में रुपए बांटे जाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह जनता का अपमान है, मुझे भी लोग बोलते हैं आपके यहां के कांग्रेस प्रत्याशी रुपए बांट रहे हैं। मैंने कहा इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जनता विकास चाहती है, चुनाव जीतना अलग बात है और जनता का दिल जीतना अलग बात है। मैंने इंदौर में जनता का दिल जीता है।

[dgv_vimeo_video id=”881121753″]

[dgv_vimeo_video id=”881121859″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews