MP Weather : 24 घंटे बाद सक्रिय होगा नया सिस्टम, छाएंगे बादल, 18 मार्च के बाद बारिश के आसार, पढ़ें IMD का ताजा पूर्वानुमान

MP WEATHER UPDATE: पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18 और 19 मार्च को प्रदेश का मौसम बदला रहेगा। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। फिलहाल 2 दिन मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।
MP weather

दो दिन मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार को सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार-गुरुवार को बादल-बारिश की स्थिति बन सकती है। इससे तापमान में भी 2 से 3 °C तक गिरावट होने की संभावना है। रविवार ( 15 मार्च 2026) को मंडला में अधिकतम तापमान 37.2 °C और छिंदवाड़ा में 36 °C दर्ज किया गया। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा और मऊगंज क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहे और 30 से 40 Kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं।

मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि अप्रैल-मई में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 °C के पार जा सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। नीमच, मंदसौर, विदिशा, सागर, सीधी, सिंगरौली में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका है।

मंगलवार को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 18-19 मार्च को बारिश

मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ,चक्रवातीय परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। पश्चिमी जेट स्ट्रीम, जिसमें मुख्य हवाओं की गति लगभग 115 नॉट है, 12.6 किमी की ऊंचाई (माध्य समुद्र तल से ऊपर) पर पश्चिमी भारत के ऊपर सक्रिय है। 14 मार्च को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज ना होने के कारण 16 और 17 मार्च को बारिश की संभावना कम है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 मार्च 2026 की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से 18-19 मार्च को पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है।

18-19 मार्च तक इन जिलों में बारिश के आसार

ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार और बड़वानी।

बड़े शहरों का अधिकतम तापमान

  • भोपाल – 36.4°C
  • इंदौर – 35.5°C
  • जबलपुर – 35.7°C
  • ग्वालियर – 32.6°C
  • उज्जैन – 35.5°C

MP WEATHER FORECAST REPORT

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews