MPPSC Result : मध्य प्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 और प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित

दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in. पर अपलोड किये गए हैं। यहाँ दोनों परीक्षाओं में शामिल हुए उम्मीदवार अपने-अपने रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट बुधवार देर शाम जारी किये गए है।
MPPSC

MPPSC

MPPSC Result :  एमपीपीएससी ने आज दो परीक्षा परिणाम जारी किये हैं इसमें राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 और  राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 शामिल है,  लोक सेवा आयोग द्वारा जारी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के परिणाम  में तय पदों से ज्यादा उम्मीदवारों का चयन हुआ है। यह परीक्षा 110 पदों के लिए हुई थी, लेकिन उत्तीर्ण अभ्यार्थियों की संख्या 339 है। वहीं आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा की है इस परीक्षा में 158 पदों के लिए 4000 से ज्यादा अभ्यर्थी पास हुए हैं। अब चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू होगा लेकिन इसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है।

बात दें राज्य सेवा  मुख्य परीक्षा 2024 के माध्यम से दस से ज्यादा विभागों के 110 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह मुख्य परीक्षा 21 अक्टूबर 2024 से 26 अक्टूबर 2024 तक आयोजित हुई थी।  इसमें एसडीएम, उपपुलिस अधीक्षक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, वाणिज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक सहित अन्य कई कई पद हैं जिनके लिए चयनित उमीदवारों के साक्षात्कार होंगे। इन पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा जुलाई में और मुख्य परीक्षा अक्टूबर में  आयोजित की गई थी, लेकिन आयोग ने मार्च माह में परिणाम घोषित किए हैं।

16 फरवरी को आयोजित हुई थी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025

वहीं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, 16 फरवरी को प्रदेश के 300 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसकेमाध्यम से 18 विभागों में 158 रिक्त पदों को भरा जायेगा इसमें 1 लाख 18 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके तहत एसडीएम, उप पुलिस अधीक्षक, सहायक विकास आयुक्त, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य पद शामिल है, रिजर्वेशन नियम के मुताबिक 158 पदों में से  38 पद अनारक्षित, 24 SC, 48 ST, 35 OBC  और 13 पद EWS के लिए रखे गए हैं।

28 फरवरी को आंसरशीट जारी पांच दिन में नतीजे घोषित 

खास बात ये है कि इस परीक्षा की अंतिम आंसरशीट 28 फरवरी को जारी की गई थी और उसके केवल पांच दिनों के अन्दर आंसरशीट का मूल्याकंन कर रिजल्ट घोषित कर दिए गए। इससे पहले कभी इतनी जल्दी परिणाम घोषित नहीं हुए। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि इंटरव्यू अगस्त माह में हो सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews