
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम एक बार फिर एक्शन में नजर आने लगी है जहाँ नगर निगम के अमले के द्वारा सड़क पर ठेले लगाने वाले और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से राजवाड़ा के चारों तरफ हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों की नाराजगी भी देखी गई मगर रिमूवल दस्ता के आगे किसी की भी न चली।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि नगर निगम रिमूवल दस्ता के जोनल अधिकारी बृजमोहन भगोरिया के नेतृत्व में राजवाड़ा के चारों तरफ फुटपाथ तक किए गए अतिक्रमण को हटाने के उद्देश्य से निगम का रिमूवल दस्ता पिपली बाजार, निहालपुरा, सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, मारोठिया खजूरी बाजार क्षेत्रों में दुकानों के बाहर अतिक्रमण किए गए उन्हें हटाने के कार्रवाई की गई करवाई के दौरान कई जगह विवाद की स्थिति पैदा हुई किंतु निगम के रिमोट दस्ते ने सब कुछ संभाल लिया। अधिकारी ने ये भी कहा की आम जनता से सहयोग की अपेक्षा है जिससे शहर में यातायात बाधित ना हो और व्यापार भी चलता रहे।
[dgv_vimeo_video id=”894963791″]
[dgv_vimeo_video id=”894964061″]
अतिक्रमण के संबंध में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि यह अतिक्रमण की मुहिम चुनाव आचार संहिता लगने के पहले भी जारी थी आब चुनाव आचार संहिता खत्म हो गई है शहर के हित में साफ स्वच्छ रखने के लिए अतिक्रमण की मुहिम लगातार चलती रहनी चाहिए।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”894964531″]
