
Indore News : पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवाई पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। बता दें कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 23 से 25 जून 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत इंदौर में रविवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में की गई, जिसमें सांसद शंकर लालवानी और विधायक गोलू शुक्ला ने अध्यक्षता की। इस दौरान विधायक गोलू शुक्ला ने बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई और सभी लोगों से अपील की कि वे 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवाई जरूर पिलाएं।
नागरिकों से की अपील
दरअसल, इस अभियान के तहत शहर में 0-5 वर्ष तक के लगभग 5 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के शुभारंभ के दौरान विधायक गोलू शुक्ला ने अपने हाथों से बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवाई जरूर पिलाएं, ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाया जा सके। इस अभियान का उद्देश्य पोलियो के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना और बच्चों को पोलियो मुक्त भविष्य बनाना है।
घर-घर जाकर पिलाई जाएगी दवा
इस अभियान के पहले दिन मुख्यतः बूथ पर दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जो बच्चे पहले दिन छूट जाएंगे, उन्हें अगले दो दिनों में घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए 3600 से अधिक बूथ और 8000 से ज्यादा कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। बता दें कि अभियान में विशेष ध्यान माइग्रेट्री जनसंख्या, मलिन बस्तियों, निर्माण क्षेत्रों और घुमंतु जनसंख्या पर रहेगा। इसके अलावा, ट्रांजेक्ट स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी बूथ लगाए जाएंगे।
[dgv_vimeo_video id=”965766030″]
[dgv_vimeo_video id=”965767770″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

