
Indore News : इंदौर शहर के नए पुलिस कमिश्नर डॉ. राकेश गुप्ता ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखना अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताई। इसके साथ ही आगे कहा कि इंदौर आर्थिक महानगर के रूप में स्थापित हो रहा है, जिससे आने वाले समय में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। वहीं, बढ़ता ट्रैफिक भी हमारे लिए एक प्राथमिकता है। इसे और भी दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा।
महिला सुरक्षा पर कही ये बात
इसके अलावा, महिला सुरक्षा को लेकर डॉ. गुप्ता ने कहा कि इसे भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि इलेक्शन शांतिमय रुप से संपन्न हो और मतदाता बढ़-चढ़कर अपने मत का प्रयोग करें। इसके लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक-से-अधिक संख्या में मतदाता आकर अपने मत का प्रयोग करें।
[dgv_vimeo_video id=”912168209″]
इंदौर से है पुराना नाता
बता दें कि नवागत पुलिस कमिश्नर डॉ. राकेश गुप्ता का इंदौर से पुराना नाता रहा है। नई व्यवस्थाओं को लेकर डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि अपराधों की रोकथाम के लिए कई तरह के नवाचार किए गए हैं। आने वाले समय में इन नवाचारों को और बढ़ाया जाएगा, जिससे शहर में पूरी तरह शांति निर्मित हो सके।
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

