अच्छी खबर: इंदौर में कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे 39 लोग, अब तक कुल 79 डिस्चार्ज

अच्छी खबर: इंदौर में कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे 39 लोग, अब तक कुल 79 डिस्चार्ज

इंदौर/आकाश धोलपुरे

कोरोना की रडार पर बैठे इंदौर के लिए शुक्रवार की शाम सुखद रही। शाम को शहर के अरविंदो अस्पताल में इलाजरत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी में मुताबिक इंदौर में शुक्रवार दोपहर को 4 लोगो को डिस्चार्ज किया गया था वही शाम होने तक 35 और लोगों को खुशी खुशी विदा किया गया। इसके बाद अब तक इंदौर में तकरीबन 79 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके है।

बता दें कि स्वास्थ्य संचालनालय सेवाएं भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा शुक्रवार शाम 5 बजे तक की जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इंदौर में 842 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। हालांकि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जाड़िया ने पहले ही साफ कर दिया है कि पॉजिटिव मरीजों में इंदौर के 830 मरीज हैं, वहीं 12 अन्य प्रदेशों के लोग जो इंदौर में इलाजरत है उन्हें भी इंदौर प्रॉपर की संख्या में शामिल किया गया है जिसके चलते कुल 842 लोग अब तक कोरोना संक्रमण से पीड़ित है। वही इंदौर में अब तक 47 लोगो की मौत की पुष्टि हुई है।

राहत की खबर ये है कि अब कोरोना को हराकर जिंदगी की पटरी पर लौटने वालो की संख्या बढ़ रही है जो इंदौर के लिए एक सकारात्मक ईशारा है। ऐसे में शहरवासी दिए गए निर्देशों के साथ ही लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करेंगे तो निश्चित ही इंदौर कोरोना की बाजी में तेजी से रफ्तार पकड़ेगा और कोरोना को हराएगा।

https://youtu.be/autz0StFeCw

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews