कोरोना से नहीं, हार्ट अटैक से हुई थाना प्रभारी की मौत, होने वाले थे डिस्चार्ज

कोरोना से नहीं, हार्ट अटैक से हुई थाना प्रभारी की मौत, होने वाले थे डिस्चार्ज

इंदौर|आकाश धोलपुरे| शहर के जूनी थाने के प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है| उनकी मौत कोरोना से नहीं बल्कि हार्ट अटैक से हुई है| ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण (CORONA) होने पर उन्हें अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार रात चंद्रवंशी ने दम तोड़ दिया।

डॉ. विनोद भंडारी, एमडी (अरविंदो हॉस्पिटल) के मुताबिक जूनि इंदौर थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी 19 दिन से अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती थे| उन्हें 31 मार्च को एडमिट किया था, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव थी| डॉ भंडारी ने बताया 10 तारीख तक उनकी हालत में सुधार नहीं आ रहा था| जिसके बाद कई विशेषज्ञों की सलाह के बाद उन्हें एक इंजेक्शन दिया गया और उनकी रिपोर्ट फिर से भेजी गई जो 13 अप्रैल को फिर से पॉजिटिव आई थी| उनका इलाज जारी रहा, जिसके बाद 16 और 17 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी| मरीज के राइट साइड के लंग्स में 85 परसेंट इम्प्रूवमेंट था| उन्हें डिस्चार्ज करने का विचार शुरू हो गया था| इस बीच कल रात 11.30 बजे उन्हें अचानक सांस चली और हार्ट रेट तेज हो गई और उनको कार्डियक अरेस्ट हो गया। डॉ के मुताबिक उन्हें आशंका है कि पल्मोनरी एम्बोलिस्म(pulmonary Embolism) से उनकी डेथ हो गई|

2007 में एसआई बने चंद्रवंशी शाजापुर जिले के रहने वाले थे। उनकी मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहार है| चंद्रवंशी के साथ तैनात रहे जूनी थाने के एएसआई भी कोरोना की चपेट में आ गए थे, वहीं खजराना टीआई संतोष सिंह का भी इलाज चल रहा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews