अब इंदौर के सेंट्रल जेल पहुंचा कोरोना, 19 कैदी पॉजिटिव, देश में चौथे नंबर पर पहुंचा MP

अब इंदौर के सेंट्रल जेल पहुंचा कोरोना, 19 कैदी पॉजिटिव, देश में चौथे नंबर पर पहुंचा MP

इन्दौर।आकाश धोलपुरे

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित शहर इंदौर(Indore) हैं। इंदौर (Indore) के सेंट्रल जेल से 19 कैदी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया ने इस खबर की पुष्टि की है। वहीं अब इन 19 कैदीयों को अस्थायी जेल में भी शिफ्ट किया जा चुका है। इन कैदियों में इससे पहले कोरोना के लक्षण दिखने लगे थे। जिसके बाद इनकी जांच भी हुई जिसमें यह सभी कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

वहीं इससे पहले 20 अप्रेल को इदौर स्थित सेट्रंल जेल में 5 कैदी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद प्रशासन की तरफ से अस्थाई जेल बनाने का फैसला किया गया था। जिसके बाद इन कैदियों को अस्थाई जेल में रखा गया। आपको बता दे जेल अधीक्षक के अनुसार 5 कैदियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। जिसमें से 4 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद तुरंत जेल के 79 कैदियों को क्वारेंटाइन किया गया था ।

इस बीच जेल प्रशासन पर भी सवाल उठ रहा है कि अगर संक्रमित कैदियों को पहले ही अलग रखा जाता तो फिर अन्य कैदी सुरक्षित रहते। आपको बता दे कि जेल के आइसोलेशन वार्ड में नए आए कैदियों और पैरोल से लौटे कैदियों को ही रखा जाता हैं। कोरोना सक्रंमण तेजी से फैलने के चलते कैदियों के लिए स्पेशल वार्ड तक बनाया गया। लेकिन संक्रमित और सुरक्षित कैदियों को एक ही हाल में रखा गया था और सब एक साथ ही थे। जिसकी वजह से कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता गया और 19 कैदी पॉजिटिव हो गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews