Indore News : वेबसाइट बनाने के नाम पर विदेशी नागरिक को एक करोड़ का चूना लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

मामले में 1 लाख 77 हज़ार ऑस्ट्रेलिया डॉलर की धोखाधड़ी की गई है, जो भारतीय रुपए में एक करोड रुपए के लगभग है।
indore news

Indore News : इंदौर साइबर पुलिस में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मई 2023 में साइबर सेल में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, पॉल शेफर्ड के साथ, इंदौर निवासी वेबसाइट डेवलपर, मयंक सलूजा ने कॉन्फ्रेंसिंग की वेबसाइट डेवलप करने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला

शिकायत के आधार पर आरोपी मयंक सलूजा को आई टी एक्ट और आईपीसी की धारा 420 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा बताया कि फरियादी ने ढाई सौ से ज्यादा बार रुपए आरोपी को दिए हैं, लेकिन बदले में आरोपी ने फरियादी का काम भी पूरा नहीं किया, ना ही उसे वेबसाइट का एक्सेस और पासवर्ड दिया।

[dgv_vimeo_video id=”977912840″]

मामले में 1 लाख 77 हज़ार ऑस्ट्रेलिया डॉलर की धोखाधड़ी की गई है, जो भारतीय रुपए में एक करोड रुपए के लगभग है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”977907940″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews