
Indore Crime News : अवैध मादक पदार्थ खरीदी बिक्री पर इंदौर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है। जिसके बेहतर परिणाम भी सामने आ रहे है। इसी कड़ी में मल्हारगंज पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले 2 आरोपीयों को 37 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया है। वहीं, जब्त की गई ब्राउन शुगर की कीमत करीब 19 लाख रुपय बताई जा रही है।
मुखबिर ने दी सूचना
बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस को सफलता मिली है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि 2 संदिग्ध व्यक्ति चार पहिया वाहन से थाना मल्हारगंज क्षेत्र के बड़ा गणपति चौराहे के पास में ब्राउन शुगर लेकर आ रहे हैं। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम राकेश सिंह चौहान और राम हनोतिया बताया। फिलहाल, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
डीसीपी ने दी ये जानकारी
डीसीपी के अनुसार, पकड़े गए दोनों आरोपियों ने ये बात पुलिस से कही है कि उज्जैन से उन्हें ये नशीला समान दिया गया था। अब पुलिस आरोपीयों द्वारा बताए गए व्यक्ति की तलाश करेगी और उसके पकड़े जाने पर और भी खुलासे होंगे।
[dgv_vimeo_video id=”850484762″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

