
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराधों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिसका उदाहरण आए दिन देखने को मिलता है। हालांकि, पुलिस प्रशासन द्वारा इस ओर गंभीरता से ध्यान देते हुए धड़ पकड़ अभियान भी चलाए जाते हैं। इसके बावजूद, अपराधियों के हौसले बुलंद ही होते जा रहे हैं। इसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है। जब पुलिस ने माइनिंग कंपनी के पार्टनर हरजीत सिंह पर पचास लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आइए विस्तार से जानें यहां…
कनाडिया थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, पूरा मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का है। जब माइनिंग कंपनी के पार्टनर ने हरजीत सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया है। बता दें कि हरजीत ने अपने दोस्त कमल अग्रवाल के साथ माइनिंग कंपनी शुरू की थी। शुरूआत में सबकुछ अच्छे से चलता रहा। फिर अचानक धीरे-धीरे दोनों के बीच खटास पैदा होने लगा। इस दौरान दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुए। बाद में हरजीत ने बैंक खाते में फर्जी दस्तावेज पेश कर कंपनी अपने अधिकार में लेने की कोशिश की। साथ ही पचास लाख रुपये भी निकाल लिए। इसकी जानकारी लगते ही कमल थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट दर्ज
वहीं, कनाडिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हरजीत सिंह के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। साथ ही कंपनी को लेकर जितने भी दस्तावेज थे, बैंक का पासबुक आदि की फोटो कॉपी जमा करवाई गई है। फिलहाल, वह लापता है लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”1004048144″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

