गुम हुए मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे, इंदौर पुलिस ने लौटाए 115 फोन

बरामद किए गए मोबाइलों में वनप्लस, रियलमी, वीवो, ओप्पो सैमसंग जैसी कंपनियों के फोन थे।
indore news

Indore News : इंदौर पुलिस ने नए वर्ष से पहले गुम या चोरी हुए 115 मोबाइल को बरामद कर उनके असली मालिक या धारकों तक पहुंचाया है। पिछले एक से डेढ़ महीने के दौरान क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और कुछ जागरूक नागरिकों की मदद से एकत्रित किए गए मोबाइल को उनके मालिकों को सौंपा गया।

दरअसल, सोमवार को इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस व साइबर की टीम ने कई महीनों की मेहनत के बाद फोन बरामद किए गए उसके बाद मोबाइल सुपुर्द किए। इस दौरान लोगों ने इंदौर पुलिस को धन्यवाद कहा पुलिस ने करीब 115 एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किए हैं।

क्राइम ब्रांच ने मोबाइल धारकों को लौटाए 115 फोन

साल 2024 के आखिर में किसी भी वजह से गुम हुए मोबाइल मालिकों को फ़ोन मिल गए। जिससे उनके चेहरे पर खुशी देखी गई। दरअसल शहर में अलग-अलग स्थान पर गुम हुए मोबाइल जिसकी शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में में की गई थी। पिछले एक से डेढ़ महीने में गुम मोबाइलों की सूचना अलग-अलग माध्यम से मोबाइल धारक कौ दी गई। क्राइम ब्रांच में भी जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने मोबाइल धारकों के 115 मोबाइल लौटाए गए है। बरामद किए गए मोबाइलों में वनप्लस, रियलमी, वीवो, ओप्पो सैमसंग जैसी कंपनियों के फोन थे।

गुम मोबाइल का वितरण डीसीपी ने किया

डीसीपी क्राइम ने कहा कि क्राइम ब्रांच हमेशा गुम हुए मोबाइल सर्च करती है इस कड़ी में आज मोबाइल लौटाए गए है। गुम हुए मोबाइल का वितरण डीसीपी एडिशनल डीसीपी ओर अन्य अधिकारियों द्वारा लौटाए गए।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1042884282″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews