कमलनाथ सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट बेंच में याचिका, नियुक्तियां रोकने की मांग

KAMAL NATH

इंदौर। प्रदेश में सियासी संग्राम के बीच अब कई मामले अदालत में पहुंच रहे हैं। इस बार याचिका सरकार के खिलाफ है, याचिकाकर्ता ने सरकार द्वारा संवैधानिक पदों पर नियुक्तियों के खिलाफ इंदौर हाइकोर्ट खंडपीठ में याचिका दायर है। याचिकाकर्ता का कहना है कि सरकार अल्पमत में है इसलिये उसे संवैधानिक पदों पर नियुक्ति का अधिकार नहीं है। याचिका भूपेंद्र सिंह कुशवाह प्रदेश सह संयोजक भाजपा की ओर से दायर की गई है। इसमें कमलनाथ सरकार द्वारा शोभा ओझा और अंतर सिंह दरबार की नियुक्तियों के खिलाफ अपील की गई है।

आपको बता दें कि कमलनाथ सरकार ने बीते दिनों में राज्य के मुख्य सचिव स​मेत कई संवैधानिक पदों पर नियुक्तियां की है। एम गोपाल रेड्डी को नया मुख्य सचिव और गृह विभाग ने आईपीएस अफसर वीके जौहरी को दो साल के लिए पुलिस महानिदेशक बनाया है। इसके अलावा युवा आयोग अध्यक्ष पद पर कांग्रेस नेता अभय तिवारी की नियुक्ति, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष पद पर कांग्रेस नेता शोभा ओझा की नि​युक्ति, कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया को पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews