इंदौर में पुलिस और अर्धसैनिक बल ने निकाला फ्लैग मार्च, 22 संवेदनशील रूट की निगरानी

इंदौर में पुलिस और अर्धसैनिक बल ने निकाला फ्लैग मार्च, 22 संवेदनशील रूट की निगरानी

इंदौर/आकाश धोलपुरे

कोरोना की कठिन डगर पर चल रहे इंदौर में अब पुलिस फोर्स अर्धसैनिक बल के साथ मिलकर शहर के कई स्थानों पर फ्लैग मार्च कर रही है। दरअसल, लॉक डाउन के पहले चरण में लोगों ने कर्फ्यू का पालन तो किया लेकिन कई लोगों का गैरजिम्मेदाराना रवैया भी समय-समय पर सामने आता रहा, जिसके बाद अब फ्लैग मार्च निकालकर ऐसे लोगों को समझाइश दी जा रही है।

सोमवार को इंदौर में फ्लैग मार्च के जरिये लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाने की शुरुआत हो चुकी है। इंदौर पुलिस ने सोमवार शाम लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को लॉक डाउन का पालन करने की हिदायत दी। फ्लैग मार्च पूरे शहर में निकाला गया, जिसमें आईजी, डीआईजी, एसपी के साथ, वज्र और अन्य पुलिस कम्पनियां मौजूद थी । इस दौरान अधिकारियों ने माइक से लोगों को समझाइश देते हुए घर में ही रहने की सलाह दी। आर.आई. जय सिंह तोमर ने बताया कि फ्लैग मार्च शहर के 22 रूट पर निकाला गया और संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस समझाईश देती नजर आई।

फ्लैग मार्च में कोरोना जागरूकता रथ भी निकाला गया जिसके जरिये लोगों को जागरूक किया गया। इसके पहले इंदौर पुलिस के एक अधिकारी ने आज ‘ज़िंदगी की यही रीत है, हार के बाद ही जीत है’ गीत गाकर अपने स्टाफ का हौंसला भी बढ़ाया। इस अधिकारी को गाता हुआ देख जवानों ने भी ताली बजाकर उनका साथ दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews