ट्रक में छिपकर अहमदाबाद से इंदौर आए 27 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, क्वारंटाइन किया

ट्रक में छिपकर अहमदाबाद से इंदौर आए 27 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, क्वारंटाइन किया

इंदौर/आकाश धोलपुरे

कोरोना संक्रमण के बीच देश में एक राज्य से दूसरे राज्य में पलायन करने वाले लोगों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद से इंदौर आ रहे एक ट्रक को चैकिंग पाइंट पर रोका गया तो पुलिस की आंखे भी खुली की खुली रह गई। दरअसल, ट्रक में 27 लोग छिपकर, इंदौर में अपने घरों तक पहुंचने की कोशिश में थे। वहीं ट्रक को भी पूरी तरह से ढंक दिया गया था ताकि किसी को पता न चल सके।

शहर के क्षिप्रा चेकिंग पाइंट पर जब ट्रक को रोका गया तो ट्रैफिक डीएसपी उमाकांत चौधरी की टीम ने पाया कि एक साथ 27 लोग ट्रक में छिपे है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्रायवर पर कार्रवाई की है वही ट्रक में छिपकर आये लोगो को क्वांरन्टीन करने के लिए शहर के एक आश्रम में भिजवा दिया है। डीएसपी ट्रैफिक उमाकांत चौधरी ने बताया कि बार्डर क्रॉस कर लोग अपने अपने क्षेत्रों में ट्रक वालो मदद से जाने की कोशिश कर रहे है इसी को देखते आज क्षिप्रा चैकिंग नाके पर ट्रक में छिपाकर ले जा रहे लोगो को पकड़ा है जिन्हें शेल्टर होम भेज दिया गया है वही ट्रक को थाने ले जाकर कार्रवाई की गई है।

डीएसपी ट्रैफिक उमाकांत चौधरी ने ये जानकारी भी दी है कि ट्रक एसोसिएशन से जुड़े लोगों को कुछ दिन पहले इंदौर आईजी और डीआईजी ने बुलाया था और उन्हें अवगत कराया था कि बार्डर क्रास करवाने के लिए ऐसी परिस्थितियां बन रही है। इंदौर पुलिस ने बैठक में ट्रांसपोटर्स एसोसिएशन को कहा था कि ऐसें मामले में वो अन्य ट्रांसपोटर्स को मैसेज दे कि वो इस तरह के गलत काम न करे। बावजूद इसके यदि कोई ट्रक ऑपरेटर ऐसा काम करता है पुलिस उस पर सख्ती से कार्रवाई करेगी। फिलहाल, ताजा मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर दी है वही इंदौर पुलिस ने शहर के सीमावर्ती चैकिंग पाइंट्स पर चौकसी बढ़ा दी है और पुलिस द्वारा हर आने और जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी भी की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews