तेज आंधी तूफान के चलते नर्मदा नदी में नाव हादसे में डूबे कार्तिक की लाश पुलिस ने की बरामद

तेज आंधी तूफान के चलते नर्मदा नदी में नाव हादसे में डूबे कार्तिक की लाश पुलिस ने की बरामद

Omkareshwar boat accident :  ओंकारेश्वर में सोमवार 15 मई को चली तेज आंधी तूफान और बारिश के कारण गुजरात के  श्रद्धालुओं से भरी एक नाव ओंकारेश्वर मंदिर के निकट कोटि तीर्थ  घाट पर डूब गई थी, नाव में में 6 श्रद्धालु सवार थे जिनमें से 4 को बचा लिया गया किंतु डेढ़ वर्षीय बालक दक्ष और 40 वर्षीय कार्तिक बेलडिया की  इस हादसे में पानी में डूबने से मौत हो गई थी, दक्ष को हादसे के समय नदी से निकाल लिया गया था। किंतु अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

हादसे के चार दिन बाद मिला शव 

दुर्घटना के बाद से गोताखोरों द्वारा लाश की खोज नदी के गहरे पानी में जा रही थी किंतु उन्हें कोई सफलता नहीं मिली, चौथे दिन गुरुवार शाम 6:00 बजे के लगभग जहां नाव डूबी थी उसी  स्थान पर कार्तिक बेलड़िया की लाश  नदी के गहरे पानी में से स्वतः  ही उपक कर बाहर आ गई,  नविक ने  रस्सी बांधकर उसको गोमुख घाट पर ले गए, यहां से नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा पोस्टमार्टम के लिए लाश को सरकारी अस्पताल ले जाया गया और पोस्टमार्टम के बाद  शव पुलिस द्वारा परिजनों को सौंप दिया गया।

खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews