
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। यहां आए दिन चोरी, डकैती, हत्या जैसे मामले सामने आते ही रहते हैं। इनपर रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान भी चलाई जाती है, जिसमें उन्हें सफलता भी हाथ लगती है। इसके बावजूद, बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जब सेंट्रल जेल से पैरोल पर बाहर गया एक कैदी फरार हो गया है।
तलाश शुरू
दरअसल, जेल प्रहरी ने फरार कैदी के खिलाफ एमजी रोड थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैदी पैरोल पर बाहर था, जिसकी अवधि खत्म होने के बाद भी वह वापस जेल नहीं लौटा। जिस कारण पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही कैदी की तलाश शुरू कर दी गई है।
एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात
मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि फरार कैदी का नाम रमन है, जो पैरोल पर बाहर था। अब इसका समय खत्म होने के बाद भी वापस नहीं लौटा है। फिलहाल, टीम का गठन कर फरार कैदी के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”1011578301″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

