निगम परिषद की बैठक में हंगामा, आपस में भिड़े BJP-कांग्रेस के पार्षद, जमकर हुई नारेबाजी

Green Bond Indore

इंदौर।

प्रदेश में लगभग सभी नगरीय निकायो का कार्यकाल सामाप्त हो राहा है। इंदौर नगर निगम परिषद का कार्यकाल खत्म होने से पहले आखिरी बैठक हुई। इस बैठक में उस समय हंगामा मच गया जब शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई बच्ची की मौत पर निगम के नेता प्रतिपक्ष फौजिया शेख ने श्रद्धांजलि दे दी। इस पर विवाद इतना बढ़ा कि सत्तापक्ष को लोग सदन में “देश के गद्दारों को गोली मारो….को” “वंदे मातरम” जैसे नारे लगाने लगे।इसके बाद विपक्षी पार्षद धरने पर बैठ गए।

असल में बैठक की शुरुआत में ही सीएए के विरोध में पार्षद पद से इस्तीफा देने वाले उस्मान पटेल को व्यवस्था नहीं देने पर सवाल उठाता था जिस पर सभापति अजय सिंह नरूका ने पत्राचार के अभाव में व्यवस्था न दे पाने का हवाला दिया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने शाहीन बाग में 4 माह की बच्ची की मौत पर श्रद्धांजलि दी। तब नेता प्रतिपक्ष के ऐसा करने पर सभापति ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे खारिज कर दिया। यहीं से विवाद शुरू हो गया। पक्ष-विपक्ष के पार्षद एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।नारेबाज़ी के दौरान विपक्ष के नेता बैठक में सीएए, एनआर और एनआरपी के विरोध में बैच लगाकर पहुंचे।

पार्षद अनवर दस्तक निगम परिषद की आखिरी बैठक में जलकार्य समिति के अध्यक्ष बलराम वर्मा पर खूब बरसे। पार्षद अनवर दस्तक जलकार्य समिति के अध्यक्ष बलराम वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक cAA वापस नहीं ले लेती तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इन प्रदर्शनों में मैं शामिल होऊंगा अगर आप जैसा कोई CAA को लेकर बहस करना चाहता है तो मैं तैयार हूं। अनवर ने यहां तक कह दिया कि CAA के विरोध प्रदर्शन से मोदी सरकार की नींद उड़ी हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews