मुख्यमंत्री कमलनाथ आज इंदौर में, “ई सफर” कार्यक्रम के साथ संजीवनी क्लिनिक का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री कमलनाथ आज इंदौर में, “ई सफर” कार्यक्रम के साथ संजीवनी क्लिनिक का करेंगे शुभारंभ

इंदौर। आकाश धौलपुरे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज इंदौर आकर शहर के अलग – अलग कार्यक्रमो में भाग लेंगे।   मिली जानकारी के मुताबिक सीएम दोपहर 2 बजकर 15 मिनिट पर इंदौर पहुंचेंगे जहां बड़ी संख्या कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे सकते है। एयरपोर्ट से सीएम कमलनाथ सीधे इंदौर की ऐतिहासिक धरोहर लालबाग की ओर रुख करेंगे जहां वे “ई सफर “ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम डेली कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। और शाम 6 बजे ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में रोटरी क्लब क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम इंदौर के निपानिया में संजीवनी क्लीनिक के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां शुभारंभ अवसर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट और महापौर मालिनी गौड़ सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। दरअसल, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सरकार द्वारा पहले चरण में इंदौर में 29, भोपाल में 28, जबलपुर में 10, ग्वालियर व उज्जैन में 6 – 6, सागर में 5 और रीवा में 4 संजीवनी क्लिनिक खोले जा रहे है और सीएम इंदौर के निपानिया में शुभारंभ करेंगे। इन संजीवनी केंद्रों पर ओपीडी, परामर्श सेवाएं और गर्वभती महिलाओं की जांच, टीकाकरण, संचारी रोग उपचार, गैर संचारी रोग, शिशु रोग उपचार, वृद्धजन उपचार सहित 68 प्रकार की चिह्नित निःशुल्क लेबोरेट्री जांच और 120 प्रकार की निःशुल्क औषधि का वितरण किया जाएगा। हालांकि इंदौर कांग्रेसियो ने सभी 85 वार्डों में संजीवनी क्लिनिक खोलने की मांग की थी लेकिन सरकार ने पहले चरण में इंदौर में 29 क्लिनिक की  सौगात दी है जिनकी संख्या प्रदेश के अन्य शहरों से ज्यादा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews