सेक्स रैकेट चलाने वाली गैंग का पर्दाफ़ाश, 10 गिरफ्तार, 13 लड़कियों को मुक्त कराया

सेक्स रैकेट चलाने वाली गैंग का पर्दाफ़ाश, 10 गिरफ्तार, 13 लड़कियों को मुक्त कराया

इंदौर, आकाश धोलपुरे| प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में पुलिस ने एक देह व्यापार (Sex Racket) का खुलासा किया है| महालक्ष्मी नगर के होटल में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार कराने वाले गैंग के 10 सदस्य को गिरफ्तार किया है और 13 युवतियों को छुड़ाया है। इनमें से कई नाबालिग हैं। बताया जा रहा है कि 13 में से 10 लड़कियां बांग्लादेश की रहने वाली है। मामले में विजयनगर पुलिस (Vijay Nagar police) ने कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को विजयनगर पुलिस ने महालक्ष्मी नगर के होटल में देह व्यापार कराने वाले गैंग के 10 सदस्य को गिरफ्तार किया है और 13 युवतियों को छुड़ाया है। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने महालक्ष्मी नगर के होटल में दबिश देकर 13 युवतियों को गिरोह से मुक्त करवाया है| 21 सितंबर को मुंबई की दो युवतियों ने विजय नगर पुलिस से शिकायत की थी कि उन्हें 16 सितंबर से बाणगंगा क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया था।

पुलिस ने शुक्रवार को होटल पर दबिश दी| पुलिस ने 13 युवतियों को गिरोह से मुक्त करवाया है| इनमे से कई नाबालिग बताई जा रही है| चार युवतियों को एक कमरे से बरामद किया गया। जिन्हें ताले में बंद कर रखा गया था। बताया जा रहा है कि भारत और बांग्लादेश की सीमा अवैध रूप से पार करवा कर काम के बहाने लाया गया है और शारीरिक शोषण करवाया जा रहा था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews