
इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर क्राइम ब्रांच ने आटे से हींग बनाने वाले कारोबार का भंडाफोड़ किया, क्राइम ब्रांच पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर करीब 50 लाख का नकली हींग जब्त किया है, क्राइम ब्रांच ने माँ दुर्गा इंटरप्राइजेज पालदा स्थित हींग के गोडाउन पर छापामार कार्रवाई की है। डीसीपी क्राइम ब्रांच निमिष अग्रवाल के मुताबिक मां दुर्गा इंटरप्राइजेज के गोडाउन में छापामार कार्रवाई की गई है, जहां से अनुमानित 50 लाख की नकली हींग बरामद हुई है यहाँ बड़ी मात्रा में नकली हींग बनाने का कारोबार संचालित हो रहा था।
यह भी पढ़े.. Betul: सीएमओ की गाड़ी ने टैक्टर-ट्राली को टक्कर मार ट्रैक्टर के दो टुकड़े कर दिए
इससे पहले भी मां दुर्गा इंटरप्राइजेज के मालिक जगदीश मखीजा पर NSA की कार्रवाई हो चुकी है, उसके बावजूद संचालक ने नकली खाद्य सामग्री बनाने और मिलावट का काम नहीं छोड़ा, फूड विभाग ने नकली हींग के सैंपल लेकर भोपाल जांच के लिए भेजा है, आरोपी मखीजा को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद कई और खुलासे हो सकते हैं।
