स्टेट बार काउंसिल चुनाव : इंदौर के अधिवक्ता विवेक सिंह दूसरे स्थान पर जबलपुर से एडवोकेट मनीष दत्त को पहला स्थान मिला

स्टेट बार काउंसिल चुनाव : इंदौर के अधिवक्ता विवेक सिंह दूसरे स्थान पर जबलपुर से एडवोकेट मनीष दत्त को पहला स्थान मिला

इंदौर, आकाश धोलपुरे

मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल की चुनावी प्रक्रिया जारी है और अधिवक्ताओं के हित के लिए स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों के चुनाव हो चुके हैं। इसमें मतगणना का कार्य जारी है वहीं प्रारंभिक परिणामों के सामने आने के बाद जबलपुर हाईकोर्ट एडवोकेट मनीष दत्त और इंदौर में हाईकोर्ट एडवोकेट दूसरे स्थान पर रहे हैं।

दरअसल, मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल की चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतगणना का कार्य जारी है। यह मतगणना हाईकोर्ट की खंडपीठ के अनुसार हो रही है जिसका प्रथम चरण समाप्त हो चुका है। चुने हुए सदस्यों में प्रथम स्थान पर अधिवक्ता मनीष दत्त रहे वही इंदौर के अधिवक्ता विवेक सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है और तृतीय स्थान पर जबलपुर के ही मनीष तिवारी रहे हैं। मतगणना का कार्य अभी भी जारी है और इसके दो चरण अभी बाकी है। इस बात की जानकारी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने दी। मतगणना के पश्चात बार काउंसिल की 25 सदस्य कमेटी निर्वाचित होगी और इसी में से पदाधिकारियों का चयन होगा और उसके बाद स्टेट बार काउंसिल अपना कार्य शुरू करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews