Indore News: पैक्स संस्थाओ के 600 कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मांग पूरी नहीं होने पर CM से करेंगे मुलाकात

Indore Hadtal

Indore News : इंदौर में प्राथमिक कृषि साख संस्थाओं (पैक्स) के कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी गई है। जिसमें जिले की 120 संस्थाओं के करीब 600 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिसे लेकर कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

कलम बंद हड़ताल की घोषणा

दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों में निचले स्तर पर कार्य करने वाली सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों ने वेतन और अन्य मांगों को लेकर 1 मई को ज्ञापन देकर अपनी मांगे सरकार के सामने रखी थी। जिसके बाद भी सरकार द्वारा मांगें पूरी कर नहीं करने पर कलम बंद हड़ताल की घोषणा कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।

मांगे पूरी नहीं हुई तो सीएम से करेंगे मुलाकात

अध्यक्ष गोपाल सिंह बारोड ने बताया कि जिले की सभी 120 संस्थाओं के लगभग 600 कर्मचारी हड़ताल पर है। बता दें कि हड़ताल प्रदेश व्यापी है।वहीं, अब 15 मई को मुंडन करवाएंगे साथ ही 17 मई को रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बावजूद, मांगे पूरी नहीं हुई तो सभी संस्थाओं के कर्मचारी 18 मई को भोपाल पहुंचेंगे तथा 19 को सीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांगों से अवगत कराएंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश में 4,500 संस्थाओं में करीब 55 हज़ार कर्मचारी कार्यरत है।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews