Indore News: ज्वेलर्स दुकान से हुई चोरी का खुलासा, क्राइम ब्रांच की टीम ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

arrest

Indore News : इंदौर के परदेशी पुरा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक ज्वेलर्स की दुकान में अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दी गई थी। जिसकी पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें से एक आरोपी नाबालिग है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, सुभाष नगर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में अज्ञात चोर सोने की अंगूठी खरीदने के बहाने दुकान में घुसा और दुकान में बैठी महिला से पहले उसने सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। महिला द्वारा सोने की अंगूठी से भरा बॉक्स निकालकर बदमाश को बता रही थी। उसी दौरान बदमाश ने सोने की 10 अंगूठी से भरा बॉक्स हाथ में ले लिया। जिसके बाद मौका पाते ही बॉक्स लेकर वहां से भाग गया था।

[dgv_vimeo_video id=”855307969″]

पुछताछ जारी

पुलिस ने तीन आरोपी गौरव चौहान, सत्यम चौहान सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से सोने की अंगूठी से भरा बॉक्स और एक टू व्हीलर वाहन बरामद कर लिया है। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में अन्य चोरी की घटनाओं के खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”855307317″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews