सूने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, ज्वेलरी बरामद

तफ्तीश के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर इलाके के ही रहने वाले शानू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना करना कबूल किया। 
Police Station Azad Nagar Indore

Police Station Azad Nagar Indore

इंदौर की आजाद नगर पुलिस ने घर का ताला तोड़कर घर से सोने चांदी के आभूषण चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है  पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये  तकरीबन 8:30 लाख रुपए एक जेवरात बरामद किये हैं, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी शाकिब ने थाने पर 27 जनवरी को एक चोरी की रिपोर्ट लिखाई थी उन्होंने पुलिस को बताया था कि 25 जनवरी को वे पारिवारिक कार्यक्रम के चलते घर में ताला लगाकर गए हुए थे और अगले दिन जब जाकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर में रखें सोने चांदी के कीमती आभूषण गायब थे।

सोने चांदी के जेवरात की चोरी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर मुखबिर तंत्र मजबूत किया और और सीसीटीवी के माध्यम से अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की, पुलिस की अलग अलग टीमों ने क्षेत्र में जाकर लोगों से पूछताछ भी की।

साढ़े आठ लाख रुपए के जेवर बरामद 

तफ्तीश के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर इलाके के ही रहने वाले शानू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना करना कबूल किया।  पुलिस ने उसके कब्जे से सोने चांदी के आभूषण  बरामद कर लिए, बरामद जेवरों की कीमत लगभग साढ़े आठ लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस को और चोरियों के खुलासे की उम्मीद 

आजाद नगर थाना प्रभारी  लोकेश सिंह भदोरिया एक मुताबिक आरोपी पर और भी मामले दर्ज हैं उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है, उम्मीद है उससे और भी चोरियों का खुलासा हो जिसमें वो शामिल रहा हो ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews