Indore News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

indore police

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद NSE कर्माचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कॉलर द्वारा इंडियन शेयर को बेचकर अमेरिकन शेयर खरीदने की धमकी दी गई है। ऐसा न करने पर उन्हें बम से उड़ा देने की धमकी मिली है।

ये है पूरा मामला

पूरी घटना इंदौर के खजराना थाना इलाके की है, जहाँ NSE के कर्मचारियों के पास अज्ञात नंबर से कॉल कॉल आया। जिसमें उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई। वहीं कॉल आने के बाद खजराना इलाके में स्थित NSE कार्यालय में बम निरोधक दस्ता चेकिंग के लिए निकल गई। मामले को लेकर एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि जो कॉल कर्मचारियों के पास आई थी, वह रिकाडेड कॉल थी। साथ ही कहा कि NSE के कर्मचारियों ने खजराना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। जिसमें उन्होंने कहा है इंडियन शेयर्स को बेचकर अमेरिकन शेयर अगर नहीं खरीदे गए तो स्टॉक सेंटर को बम से उड़ा दिया जाएगा। हालांकि पूरे मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस अब जांच में जुट गई है।

[dgv_vimeo_video id=”925346059″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews